सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर रघुवर दास के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा में लौहनगरी की सामाजिक और धार्मिक संस्था रंगरेटा महासभा ने भी शिरकत की

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सावन की सोमवारी और नागपंचमी के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा में लौहनगरी की सामाजिक और धार्मिक संस्था रंगरेटा महासभा ने भी शिरकत की. सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में कलश यात्रा में रंगरेटा महासभा के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.तीन किलोमीटर लंबी कलश यात्रा मर्सी अस्पताल चौक,बारीडीह चौक,विद्यापति नगर आदि रास्ते से गुजरते हुए सूर्य मंदिर पहुंची जिसमें रंगरेटा महासभा की महिलाएं और पुरुष भी साथ-साथ चल रहे थे.कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने खिचड़ी-खीर का प्रसाद भी ग्रहण किया जिसमें मुख्य रुप से सुखदेव सिंह मिट्ठू,बलवीर सिंह वीरे,जसवंत सिंह गिल,मुख्तार सिंह सेठ,दलबीर कौर,सतनाम कौर,चरणजीत कौर,बेबी कौर,जसबीर कौर,सतबीर कौर,किरणदीप कौर,राज कौर,बलविंदर कौर नानकी सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे.

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल की टीम ने इस सफल आयोजन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बधाई भी दी. गिल ने कहा कि हमारे गुरूओं‌ ने सभी धर्मों का न सिर्फ मान-सम्मान किया बल्कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए शहीद भी हुए.वे बोले सच्चा सिख वही है जो सर्वधर्म समभाव की भावना से प्रेरित हो.वे बोले आज इस कलश‌ यात्रा में विभिन्न जाति और समुदाय से जुड़े लगभग 25000 लोगों ने भाग लिया है.वे बोले हमारे शहर को लोग इसीलिए मिनी इंडिया भी कहते हैं क्योंकि यहां सभी धर्मों के लोग आपस में एकजुट होकर ही सभी पर्व-त्यौहार मनाते हैं.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट