---Advertisement---

रैपर Badshah को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, ‘अगली बार माथे में गोली मारेंगे’ चेतावनी

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर Badshah एक नए विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में उन्हें कुख्यात Lawrence Bishnoi Gang की ओर से जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित संदेश में गैंग ने उन्हें चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अपनी हरकतें नहीं रोकीं तो अगली बार उनके माथे पर गोली मार दी जाएगी।

ये भी पढे : Dhurandhar 2: The Revenge Advance Booking: रिलीज से पहले ही Ranveer Singh की फिल्म ने मचाया धमाल

यह मामला उस समय सामने आया जब उनके नए गाने को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। इस धमकी के बाद मनोरंजन जगत में हलचल मच गई है और सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

‘टेटरी’ गाने से शुरू हुआ विवाद

दरअसल विवाद की शुरुआत Badshah के हालिया गाने “Tateeree” से हुई। इस गाने के बोल और वीडियो को लेकर कई सामाजिक संगठनों और महिला संगठनों ने आपत्ति जताई थी। आरोप लगाया गया कि गाने में महिलाओं और स्कूली लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे सामाजिक मर्यादा और संस्कृति को ठेस पहुंचती है। इसी मामले में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई और गाने को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी।

हरियाणा में दर्ज हुआ केस

गाने के विवाद के बाद Haryana के Panchkula में पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोप है कि गाने में महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों और दृश्यों का इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 और Indecent Representation of Women (Prohibition) Act की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने गाने के वीडियो को हटाने और आगे की जांच के आदेश भी दिए। इसके अलावा महिला आयोग ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लिया और बादशाह को नोटिस जारी किया था।

धमकी के पीछे क्या बताया जा रहा कारण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में दावा किया गया कि यह धमकी Lawrence Bishnoi Gang से जुड़ी है। इसमें कहा गया कि पहले भी उन्हें चेतावनी दी जा चुकी है और अगर विवादित कंटेंट जारी रहा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि हाल ही में हरियाणा के पानीपत में हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली और उसी के बाद यह धमकी सामने आई। हालांकि इस धमकी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर सकती है।

Badshah ने दी सफाई और मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद Badshah ने एक वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके गाने से किसी को दुख पहुंचा है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विवाद के बाद गाने को विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा है ताकि स्थिति को शांत किया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---