---Advertisement---

Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी का जश्न देशभर में, 21 राज्यों में बंटेंगी मिठाइयां

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी का जश्न देशभर में, 21 राज्यों में बंटेंगी मिठाइयां

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी और पपाराजी को मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। अब कपल ने अपनी इस खुशी को पूरे देश के साथ साझा करने का फैसला किया है।

यह भी पढे : Krishna Shroff ने ‘The 50’ में किया रिलेशनशिप का खुलासा, अफगान MMA फाइटर संग लिव-इन में रह रहीं

1 मार्च को देशभर में भेजेंगे मिठाइयों से भरे ट्रक

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा कि वे 1 मार्च को प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक देशभर में भेज रहे हैं, ताकि अपनी शादी की खुशी फैंस के साथ बांट सकें। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में जश्न मिठाई और स्वादिष्ट व्यंजनों के बिना अधूरा है।

21 राज्यों में पहुंचेगी मिठाई

रश्मिका और विजय जिन राज्यों में मिठाइयां भिजवा रहे हैं, उनमें तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और बिहार समेत कुल 21 राज्य शामिल हैं। हर राज्य के प्रमुख शहरों में मिठाइयां बांटी जाएंगी।

16 मंदिरों में होगा अन्नदान

कपल ने अपनी खुशी के मौके पर देश के 16 प्रमुख मंदिरों में अन्नदान करने का भी निर्णय लिया है। इनमें Shivoham Temple, Sri Sri Krishna Balaram Mandir, Govind Dev Ji Temple, Chamundeshwari Temple सहित कई प्रमुख मंदिर शामिल हैं।

उदयपुर में हुई शादी, हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

कपल ने 26 फरवरी को Mementos by ITC Hotels में शादी रचाई। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन के लिए Narendra Modi और Amit Shah को भी आमंत्रण भेजा गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version