रतन टाटा इनोवेशन हब’ का शुभारंभ, ‘स्टार्टअप’ को देगा मार्गदर्शन

By Annu kumari

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को अमरावती में ‘रतन टाटा इनोवेशन हब’ (आरटीआईएच) और राज्य के पांच और केंद्रों का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री के साथ टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.मुख्यमंत्री नायडू ने अमरावती हब से विशाखापत्तनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, अनंतपुर और तिरुपति के आरटीआईएच क्षेत्रीय केंद्रों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम पर बने ये आरटीआईएच नवाचार, उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देंगे और ‘स्टार्टअप’ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उभरते क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और कौशल उन्नयन को सुगम बनाने के लिए इन पांच क्षेत्रीय केंद्रों का मार्गदर्शन प्रतिष्ठित व्यावसायिक समूहों द्वारा किया जाएगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---