February 7, 2025 1:35 am

रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति है : काले

रतन टाटा का निधन न केवल टाटा समूह के लिए बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ी क्षति

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और जमशेदपुर के प्रख्यात समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।

यह भी पढ़े : रतन टाटा जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं, दुखी हूं : रघुवर दास

इस दौरान अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि रतन टाटा भारतीय उद्योग जगत के लिए प्रेरणादायक थे, उन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री काले ने  रतन टाटा की मानवता के प्रति प्रतिबद्धता और उनके योगदान को सराहा, जो उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में किया। उनका जाना भारतीय समाज और उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा रतन टाटा की सोच और दृष्टिकोण ने हमें सिखाया कि व्यवसाय केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं होता, बल्कि समाज की भलाई के लिए भी होना चाहिए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने जाने कितनी बार कर सकते हैं आधार अपडेट हमेशा नीली पगड़ी क्यों पहनते थे मनमोहन सिंह Black Forest Cake का नाम Black Forest कैसे पड़ा ? क्या है Tesla car की खासियत sugar बढ़ने के लक्षण