RBI Polymer Notes: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
RBI Polymer Notes: जल्द बदल सकता है नोटों का रूप, ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोटों का होगा ट्रायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारत में अब जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलिमर करेंसी नोट देखने को मिल सकते हैं। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोटों के फील्ड ट्रायल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढे : FSSAI का बड़ा आदेश: अब ‘Energy Drink’ नहीं लिख सकेंगी कंपनियां, Sting, Red Bull समेत सभी ब्रांड्स को बदलने होंगे लेबल

ट्रायल के लिए जारी होंगे 200 करोड़ नोट

RBI इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत ₹10 के 100 करोड़ और ₹20 के 100 करोड़ पॉलिमर नोट जारी करेगा। इन नोटों की जांच भारतीय परिस्थितियों में की जाएगी, जिसमें उनकी मजबूती, इस्तेमाल और लोगों की प्रतिक्रिया को देखा जाएगा।

क्यों लाए जा रहे हैं प्लास्टिक नोट?

पॉलिमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं। ये पानी और गंदगी से कम खराब होते हैं और लंबे समय तक चल सकते हैं। इसके अलावा इनमें सुरक्षा फीचर्स भी बेहतर होने की संभावना है।

पुराने कागजी नोट बंद नहीं होंगे

सरकार ने साफ किया है कि पॉलिमर नोट लाने का मतलब यह नहीं है कि सभी पुराने कागजी नोट बंद कर दिए जाएंगे। ट्रायल सफल होने के बाद ही आगे की योजना पर फैसला लिया जाएगा। फिलहाल दोनों तरह के नोट चलने की संभावना है।

कई देशों में पहले से इस्तेमाल

दुनिया के कई देशों में पॉलिमर करेंसी का इस्तेमाल पहले से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में इन नोटों को ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित माना जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version