---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में निकली बहाली

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में निकली बहाली

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएसएल) ने टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों के आश्रितों और गैर आश्रितों के लिए बहाली निकाली है। आवेदन के लिए 15 दिन की तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन कंपनी के पत्ते पर जमा करना है।

यह भी पढे : जिले में 15505 लोगों की जांच में मलेरिया के 110 मरीज मिले

जानकारी के अनुसार, टिनप्लेट मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन जमशेदपुर के लिए कई तकनीकी पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें टेक्निकल ट्रेनी के लिए अनुभव 3 वर्ष से कम (फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं) निर्धारित किया है। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर असिस्टेंट टेक्निकल (सी) पद पर नियुक्ति होगी।

इसके लिए योग्यता मैट्रिक के साथ आईटीआई (एनटीसी, एसटीसी और एनएसी अनिवार्य) या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करते समय प्रायोजक कर्मचारी का विवरण दिया जा सकता है। मालूम हो कि लंबे समय से युवाओं को बहाली का इंतजार था। बहाली की प्रक्रिया शुरू होने से युवाओं में उत्साह है। इसमें खुशी की बात यह है कि गैर कर्मचारी पुत्र भी आवेदन कर सकते हैं। इससे उन्हें योग्यतानुसार काम करने का मौका मिलेगा।

इन ब्रांच में आवेदक की होनी चाहिए डिग्री

ऑपरेशंस, मैकेनिकल मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस, योग्य आईटीआई ट्रेड फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, मेकाट्रॉनिक्स, मैकेनिक मोटर व्हीकल।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---