उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 20 पदों पर नियुक्तियां, 65 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

By Riya Kumari

Published :

Follow
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 20 पदों पर नियुक्तियां, 65 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता के 20 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ 23 सितंबर 2026 तक डाक के माध्यम से भेजना होगा।

यह भी पढे : आरसीएफएल मुंबई में 326 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

पद : वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता — 20 पद

योग्यता : उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कृषि, पशु चिकित्सा विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान आदि विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।

अन्य योग्यता : उम्मीदवार को स्थानीय भाषा में प्रवीणता के साथ कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।

अनुभव : बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव जरूरी है। बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मानदेय : ₹15,000 प्रतिमाह।

विविध खर्च : ₹3,000 प्रतिमाह अलग से दिए जाएंगे।

आयु सीमा : अधिकतम 65 वर्ष।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन की अंतिम तिथि : 23 सितंबर 2026।

आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार upgb.bank.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न कर निर्धारित पते पर डाक से भेजें।

आवेदन भेजने का पता :
महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, प्रधान कार्यालय, द्वितीय एवं तृतीय तल, एनबीसीसी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वरदान खंड, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ-226010।

वेबसाइट : upgb.bank.in

नोट : आवेदन भेजने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन और पात्रता शर्तों को जरूर जांच लें। बैंक की वेबसाइट पर वित्तीय साक्षरता परामर्शदाता से संबंधित आवेदन प्रारूप उपलब्ध रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---