---Advertisement---

जेबीटी प्राइमरी शिक्षकों के 218 पदों पर भर्ती, DElEd और CTET पास करें आवेदन

By Annu kumari

Published :

Follow
Government job: Recruitment for 6500 teacher posts in Rajasthan

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: समग्र शिक्षा चंडीगढ़ की ओर से निकाली गई जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) के 218 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ssachd.nic.in पर जाकर 28 अगस्त 2025 तक किए जा सकते हैं। फीस सब्मिट करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है। यह भर्ती कॉन्ट्रेक्ट पर निकाली गई है। चयनितों को 45 हजार 260 रुपये सैलरी मिलेगी।

ग्रेजुएशन। दो वर्षीय डीएलएड व सीटीईटी पास।

आयु सीमा – 21 से 37 वर्ष। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन – 150 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट से चयन होगा। कोई इंटरव्यू नहीं होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा में कम से कम 40 फीसदी अंक पाना अनिवार्य है। पेपर ढाई घंटे का होगा।

परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी, अरिथमेटिक व न्यूमेरिकल, टीचिंग एप्टीट्यूड, इंफोर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, इंग्लिश लेंग्वेज, पंजाब लेंग्वेज, हिंदी लेंग्वेज, मैथ्स, जनरल साइंस, सोशल साइंस से प्रश्न पूछे जाएंगे।

पेपर की कठिनता का लेवल 10वीं होगा।

आवेदन फीस – 1000 रुपये

एससी वर्ग के लिए – 500 रुपये

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version