Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Jharkhand: IRB और वायरलेस दारोगा की भर्ती दौड़ में छूट

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Relaxation in the recruitment race for IRB
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: झारखंड में वायरलेस दारोगा और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए दौड़ में छूट दे दी गई है। अब इन पदों के लिए पुरुषों को 1600 मीटर छह मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर 10 मिनट में तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Jharkhand के इन जिलों में चलेगी भीषण शीतलहर; तेजी से गिरेगा तापमान

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

पहले 60 मिनट में पुरुषों को 10 किलोमीटर और महिलाओं को छह किलोमीटर दौड़ लगाने का प्रावधान किया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई। मंत्रिपरिषद् की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कैबिनेट की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने बताया कि झारखंड राज्य पुलिस रेडियो में अवर निरीक्षक, वितंतु (वायरलेस सब इंस्पेक्टर) संवर्ग नियुक्ति नियमावली, 2016 और इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए जारी नियम में संशोधन की स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार ने पूर्व में उत्पाद सिपाही पद के लिए दौड़ में भी इसी तरह का बदलाव किया था।

वंदना दादेल ने बताया कि इसके अलावा तीन नए आपराधिक कानून के लिए ई-साक्ष्य व ई-समन को भी स्वीकृति दी गई है। इसमें जांच पदाधिकारी किसी आपराधिक घटना स्थल पर जाएंगे तो वहां की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। सबको मोबाइल अप्लीकेशन और यूनिक आईडी दिया जाएगा। इसमें जांच से संबंधित जानकारी, फोटो-वीडियो अपलोड करना होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि झारखंड का बनना गर्व का विषय है और राज्य स्थापना के 25वें साल में पहुंचना खुशी का विषय है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। ये खुशी का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि अब झारखंड नए बदलाव के साथ आगे बढ़े और विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

विशेषकर युवाओं से आग्रह है कि वह अपनी सृजनशीलता, ज्ञान, ऊर्जा के साथ राज्य के समग्र विकास में योगदान दें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के सहयोग से राज्य के विकास की गहरी और लंबी लकीर खींचेंगे और आने वाली पीढ़ी के लिए सोना झारखंड का निर्माण करेंगे। राज्य के 25 वर्ष के मौके पर भी कई आयोजन होंगे,हर जगह कार्यक्रम हो रहा है सभी कोई को मिलकर झारखंड के सजाने संवारने का काम करना होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator