---Advertisement---

भीषण गर्मी में राहत, पश्चिमी सिंहभूम के कई गांवों में 23 खराब चापाकल हुए दुरुस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
भीषण गर्मी में राहत, पश्चिमी सिंहभूम के कई गांवों में 23 खराब चापाकल हुए दुरुस्त

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : West Singhbhum में भीषण गर्मी और बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-चाईबासा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े कुल 23 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढे : मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, रात में भी चलेगा कचरा उठाव अभियान

गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों और टोलों में विभाग की टीम लगातार पहुंचकर खराब चापाकलों को दुरुस्त करने का काम कर रही है।

खूंटपानी और टोंटो प्रखंड में कई चापाकल हुए चालू

Khuntpani प्रखंड के उलीराजाबासा पंचायत अंतर्गत गालुबासा गांव के खास टोला एवं प्राथमिक मध्य विद्यालय के पास स्थित चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया गया। वहीं बड़ागुंटिया पंचायत के कुंदरूहातु गांव में सड़क किनारे लगे चापाकल को भी ठीक किया गया।

इसी तरह Tonto प्रखंड के केंदेरा पंचायत अंतर्गत बांडीजारी गांव के बुरुसाई टोला, स्कूलपी टोला और बीच टोला में खराब पड़े चापाकलों को दुरुस्त किया गया।

नोवामुंडी और तांतनगर में ग्रामीणों को मिली राहत

Noamundi प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत स्थित टोंटोपोसी गांव में दानावलूली टोला एवं उच्च विद्यालय कोटगढ़ के समीप लगे चापाकलों की मरम्मत की गई।

वहीं Tantnagar प्रखंड के तेंतेड़ा पंचायत अंतर्गत जबेड़ा गांव के खास टोला में आंगनबाड़ी केंद्र और मुकुन देवगम के घर के पास स्थित चापाकलों को फिर से चालू कराया गया।

जगन्नाथपुर, चाईबासा और कुमारडुंगी में भी चला मरम्मत अभियान

Jagannathpur प्रखंड के मोंगरा पंचायत अंतर्गत छोटसाई टोला में बसंत गोप और विद्यालय के सामने लगे चापाकलों की मरम्मत की गई। इसके अलावा खास टोला स्थित पाउड़ी मंदिर के पास लगे चापाकल को भी ठीक किया गया।

Chaibasa सदर प्रखंड के टेकराहातु पंचायत में सड़क किनारे स्थित चापाकल को चालू कराया गया। वहीं Kumardungi प्रखंड के आमड़ा गांव के नीचे टोली और स्कूल साई टोला में स्कूल के सामने स्थित चापाकलों की मरम्मत की गई।

मंझारी प्रखंड में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के पास सुधरी व्यवस्था

Manjhari प्रखंड के पंगा पंचायत अंतर्गत बिरसिंहसाई टोला में आंगनबाड़ी केंद्र के पास स्थित चापाकल को दुरुस्त किया गया। साथ ही चुटियाबासा टोला और मेरोमहोनर पंचायत के गितिलपी गांव में राजकीयकृत मध्य विद्यालय के समीप स्थित चापाकलों की भी मरम्मत की गई।

ग्रामीणों ने जताया आभार

चापाकलों की मरम्मत के बाद ग्रामीणों ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रति आभार जताया। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में खराब चापाकलों के कारण पानी की भारी समस्या हो रही थी, लेकिन अब राहत मिली है।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जिले में जहां भी पेयजल संकट की सूचना मिल रही है, वहां प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की परेशानी न हो।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version