---Advertisement---

मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, रात में भी चलेगा कचरा उठाव अभियान

By Riya Kumari

Published :

Follow
मानगो में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, रात में भी चलेगा कचरा उठाव अभियान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मानगो नगर निगम कार्यालय में मेयर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में सफाई संवेदकों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा उठाव, मैनपावर की उपलब्धता एवं संसाधनों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढे : Jharkhand में 16 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 60 Kmph तक चल सकती है तेज हवा

मेयर सुधा गुप्ता ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मानगो की बढ़ती आबादी एवं जन अपेक्षाओं को देखते हुए सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार आवश्यक है।

बैठक के दौरान मेयर ने निर्देश दिया कि अब शहर में रात्रि के समय भी कचड़ा उठाव कार्य संचालित किया जाएगा, ताकि दिन के समय यातायात बाधित न हो तथा बाजार एवं मुख्य सड़कों पर स्वच्छता बनी रहे। इसके साथ ही रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में भी विशेष कार्य योजना बनाकर नियमित सफाई एवं कचरा उठाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

मेयर ने सफाई कार्य में लगे संवेदकों को पर्याप्त संख्या में मैनपावर बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सफाई कार्य को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने हेतु नई कचरा उठाव गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया।

बैठक में मेयर सुधा गुप्ता ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरा देने की अपील की।

निगम के नगर उप आयुक्त कृष्ण कुमार ने कहा कि स्वच्छ मानगो, स्वस्थ मानगो के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा आने वाले दिनों में सफाई व्यवस्था में और व्यापक सुधार देखने को मिलेगा, उन्होंने अधीनस्थ अधिकारीयों को निर्देश दिया कि मॉनिटरिंग टीम बनाकर एवं जिम्मेदारी के साथ कचड़ा उठाव कार्य को निष्पादन कराया जाये ताकि लोगों को असुविधा ना हो। इस दौरान सभी संवेदक, सिटी मैनेजर एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version