पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत; जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : महंगाई के मोर्चे पर आज भी आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी गिरावट के बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने मंगलवार (29 November 2023) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सरकारी तेल कंपनियों ने आज मंगलवार 29 नवंबर 2023 के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल के की कीमत में नरमी देखी जा रही है। फिलहाल डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड की कीमत घटकर 78 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9।50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---