भाजपा नेता सुमित चौधरी के प्रयास से मजना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू, लोगों ने जताया आभार

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाजपा नेता सुमित चौधरी के प्रयास से मजना घाट पुलिया की मरम्मत शुरू, लोगों ने जताया आभार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला: सरायकेला शहर को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य मजना घाट पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण यह जर्जर स्थिति में थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढे : टाटा पावर सोलरूफ की बड़ी उपलब्धि, Q2 में 88,397 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन; पहली छमाही में 1.68 लाख का आंकड़ा पार

स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढों के कारण छोटे चार पहिया वाहन फंस जाते थे, जबकि दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे थे। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था।

जनसमस्या को लेकर भाजपा नेता सुमित कुमार चौधरी ने पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त से मुलाकात कर पुलिया की जर्जर स्थिति से अवगत कराया था। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश के बाद दुर्गा पूजा से पहले ही पुलिया की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसके लिए प्रशासन एवं भाजपा नेता सुमित चौधरी के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुमित चौधरी ने कहा, “यह जनता की जीत है। उपायुक्त महोदय ने जनसमस्या को समझा और त्वरित कार्रवाई की, इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद। भाजपा का लक्ष्य ही जनसेवा है।”

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version