पटना लाठीचार्ज घटना की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपी, कहा यह राज्य प्रायोजित हिंसा

सोशल संवाद/डेस्क : पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वे लाठीचार्ज में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के घायल होने और एक कार्यकर्ता की मौत के संबंध में गठित जांच कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा को सौंपी। वहां लोगों से पर कार्यकर्ताओं से बात कर एक चीज बिल्कुल स्पष्ट हुई कि उस दिन की घटना राज्य प्रायोजित हिंसा का हिस्सा है। पुलिस प्रशासन ने षड्यंत्र करके भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरा और उसके बाद बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। पुलिसकर्मियों न महिला देखा न पुरुष, सभी पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई। इससे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सिर पर गंभीर चोट आयी। साथ ही कई कार्यकर्ताओं के हाथ भी टूट गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सरकार ने बर्बरतापूर्ण पूर्व नियोजित लाठीचार्ज कर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की शहादत हो गई। जांच समिति ने भाजपा कार्यकर्ता, सांसद-विधायक, छात्र और महिलाओं पर हुए षड़यंत्रपूर्ण, बर्बर और अमानवीय लाठीचार्ज की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच अथवा सीबीआई से जांच कराने का आग्रह किया है। रिपोर्ट सौंपने के दौरान समिति के अध्यक्ष रघुवर दास, समिति के सदस्य मनोज तिवारी, श्री बीडी राम और सुनीता दुग्गल, बिहार के विधान पार्षद व वरिष्ठ नेता श्री संजय मयूख उपस्थित रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

11 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

11 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

12 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

12 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

12 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

13 hours ago