Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसा:यूट्यूबर ने बनाया वीडियो; BJP बोली- बंगाल में हिंदुओं को जबरन बीफ खिलाया जा रहा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
restorent mein matan kee jagah beeph parosa
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक रेस्टोरेंट में मटन की जगह बीफ परोसने का मामला सामने आया है। बंगाली यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सायक चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि उन्होंने मटन स्टेक ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें बीफ स्टेक परोस दिया या। उन्होंने बीफ को मटन समझकर खा लिया।

यह भी पढ़े : शाह बोले- बंगाल में SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे, ये साल TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्क स्ट्रीट स्थित एक पब-रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। उन्होंने एक मटन स्टेक ऑर्डर किया था। कुछ देर बाद वेटर एक और प्लेट लेकर आया और कहा कि यह मटन स्टेक है। तब सायक को शक हुआ कि पहले परोसा गया स्टेक मटन नहीं था।

सायक ने जब वेटर से सवाल किया तो उसने दावा किया कि दो स्टेक ऑर्डर किए गए थे। एक मटन और एक बीफ। हालांकि सायक का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक मटन स्टेक ऑर्डर किया था।

स्टाफ ने गलती मानते हुए माफी मांगी

सायक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। वीडियो में सायक वेटर से बहस करते और जवाब मांगते दिख रहे हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर और वेटर वीडियो में माफी मांगते नजर आते हैं। वीडियो में सायक यह कहते भी सुने गए कि वह ब्राह्मण हैं। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इसके बाद पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया। वेटर शेख नासिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

बीजेपी बोली- यह हिंदुओं की आस्था को कुचलने का मामला

बीजेपी आईटी हेड अमित मालवीय ने X पर सायक का वीडियो पोस्टर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई छिटपुट घटना नहीं है, बल्कि चेतावनी है। अगर ममता बनर्जी और टीएमसी 2026 में सत्ता में वापस आती हैं, तो यह अपवाद नहीं रहेगा, बल्कि आम बात हो जाएगी।

यह पसंद या खानपान की आदतों का मामला नहीं है, बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वासों को पूरी तरह से कुचलने का मामला है। ममता बनर्जी प्रशासन पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी और अवैध हत्या पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator