Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत्त कर्मचारीगण हुए सम्मानित

By Nidhi Ambade

Updated On:

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में 14 सेवानिवृत्त कर्मचारीगण सम्मान समारोह में शामिल हुए। अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह जी के अनुपस्थिति में सेवनिवृतियो का स्वागत कोशाध्यक्ष एस एन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया।

सम्मान समारोह में आये हुए सभी सेवनिवृतियो ने बारी बारी से यूनियन के द्वारा किये गए कार्यो को सराहा और सेवानिवृत होने के बाद सेवनिवृतियो का सम्मान समारोह कर तरह विदाई देने के कार्य के लिए बहुत आभार प्रकट किये। कोषाध्यक्ष एस एन सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त भाइयों का सहयोग कल टाटा मोटर्स को इन बुलंदियो में ला कर खड़ा किया है। आप सभी के सहयोग से यूनियन भी हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ी है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आशा करता हु आप सभी आगे भी ऐसा सहयोग हम सब को दे। यूनियन आफिस के दरवाजे आप सभी के लिए हमेशा खुले हुए है और सारी यूनियन ऐसे ही आप सभी का सहयोग करती रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी बहुत खास है हम सब के लिए। आप सभी की कुशलता का भगवान से प्रार्थना करते है। आप सभी स्वस्थ और कुशलमंगल रहे। मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अशोक उपाध्याय ने किया।

सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम निम्नलिखित है :- व्हीकल डिस्पैच से काशी नाथ भूमिज, हॉस्पिटल से पी सी साहू, पेंट बूथ प्लांट 3 से अरूप कुमार अदक, गियर कटिंग ट्रांसमिशन से कुलवंत सिंह।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator