राजस्व मंत्री आतिशी ने आईटीओ स्थित छठ घाट का अधिकारियों का साथ किया निरीक्षण

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में भव्यता के साथ छठ महापर्व का आयोजन हो सके इस दिशा में केजरीवाल सरकार के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे है। इस श्रृंखला में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को आईटीओ स्थित छठ घाट का दौरा किया और वहाँ चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया। इस मौक़े पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में न रहे कोई कमी, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद है।

उन्होंने कहा कि,दिल्ली में बड़ी संख्या में पूर्वांचली लोग रहते है और सामाजिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक रूप से दिल्ली की तरक़्क़ी में अपना योगदान देते है। छठ सभी पूर्वांचली भाई-बहनों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे में पिछले 8 साल से अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली भर में भव्य तरीक़े से छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

उन्होंने साझा किया कि पूरी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा 1000 से ज़्यादा घाट तैयार किए गए है ताकि दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को छठ का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर से दूर न जाना पड़े। इस घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहाँ टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतज़ाम दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है।

साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सके। निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, दिन-रात काम कर छठ घाट तैयार किए जाए ताकि आख़िरी दिन के लिए कोई काम न बचे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---