---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

चक्रधरपुर में SIR कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया दौरा

By Riya Kumari

Published :

Follow
चक्रधरपुर में SIR कार्यक्रम की प्रगति का निरीक्षण, उपायुक्त ने मतदान केंद्रों का किया दौरा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चक्रधरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन एवं शत-प्रतिशत मैपिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

यह भी पढे : झांसी मंडल में दर्दनाक रेल हादसा: अलार्म चेन पुलिंग के बाद यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से हताहत होने की आशंका

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों से मतदाता सत्यापन, मैपिंग और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित मतदाताओं से संवाद कर अभियान के उद्देश्य को समझाया और सभी पात्र नागरिकों से अपने निर्वाचन संबंधी विवरणों का समय पर सत्यापन कराने की अपील की। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से 14 जून तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने चक्रधरपुर प्रखंड के रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल (बूथ संख्या 233 एवं 234) तथा OHE ट्रेनिंग स्कूल (बूथ संख्या 235 एवं 236) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की अब तक की गई मैपिंग की स्थिति की भी जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है, इसलिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सही तरीके से दर्ज होना आवश्यक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---