Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख रुपये बाढ़ राहत में करेंगे दान

By Riya Kumari

Published :

Follow
Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख रुपये बाढ़ राहत में करेंगे दान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : छह हफ्तों के रोमांच, विवाद और रणनीति के बाद ‘Rise And Fall 2’ को मिल गया अपना विजेता। राजनीतिक टिप्पणीकार शहजाद पूनावाला ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को हुए ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्हें 35 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली।

यह भी पढे : नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में धनबाद की सायंतनी मुस्तफी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर

प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप

वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि बिग बॉस 8 के विजेता गौतम गुलाटी तीसरे नंबर पर रहे। अभिनेत्री स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें स्थान पर रहे।

35 लाख रुपये बाढ़ प्रभावितों को करेंगे दान

शहजाद पूनावाला ने जीत के बाद एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने अपनी 35 लाख रुपये की पूरी प्राइज मनी बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए दान करने की बात कही। उनकी इस घोषणा ने जीत की खुशी को और खास बना दिया।

शो में विवादों और दोस्ती ने बटोरी सुर्खियां

शहजाद का सफर शो में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पहले दिन सिवेट तोमर के साथ विवाद और झड़प से लेकर स्वरा भास्कर के साथ तीखी बहस तक, वह लगातार चर्चा में बने रहे। बाद में दोनों के बीच दोस्ती भी देखने को मिली।

प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी के साथ उनकी रणनीतिक टक्कर भी शो का अहम हिस्सा रही। तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।

क्या है ‘Rise And Fall 2’ शो का फॉर्मेट?

‘राइज एंड फॉल’ एक रियलिटी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को दो समूहों में बांटा जाता है रूलर्स और वर्कर्स। रूलर्स आलीशान पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। खेल के दौरान रणनीति, ताकत और गठबंधन के दम पर कंटेस्टेंट्स को अपनी स्थिति मजबूत करनी होती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version