सोशल संवाद/डेस्क: भारतीय क्रिकेट में आज एक बड़ा इतिहास लिखा गया है टुटा Sehwag का रिकॉर्ड। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार लंबे समय से था। पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार स्ट्रोक प्ले दिखाते हुए टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: Mohammed Shami की एक बात से भड़के गौतम गंभीर, टीम इंडिया में वापसी की राह हुई बंद
Rishabh Pant ने मैदान पर आते ही अपने अंदाज़ में खेलते हुए केवल कुछ ही गेंदों में यह कारनामा कर दिया। जैसे ही उन्होंने स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर हवा में लंबा शॉट लगाया रिकॉर्ड बदल गया। इस छक्के के साथ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और इतिहास के नए पन्ने पर अपना नाम लिख दिया।
अब भारतीय खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
- ऋषभ पंत – 92 छक्के
- वीरेंद्र सहवाग – 90
- रोहित शर्मा – 88
- रवींद्र जडेजा – 80
- महेंद्र सिंह धोनी – 78
केवल भारत ही नहीं, दुनिया के स्तर पर भी पंत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इस उपलब्धि के साथ वो विश्व सूची में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ये नंबर आगे बदलता रहेगा, क्योंकि पंत की बल्लेबाज़ी की गति बताती है कि आने वाले वक्त में वो और भी बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ सकते हैं।
मैच की बात करें तो भारत ने शुरुआत में संघर्ष किया। केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने टीम को संभाला, लेकिन विकेट गिरते रहे। शुभमन गिल चोटिल होकर मैदान छोड़कर लौट गए, वहीं पंत ने तेज़ बैटिंग कर मैच की रफ्तार बदलने की कोशिश की। हालांकि उनकी पारी लंबी नहीं चली और वो 27 रन बनाकर आउट हो गए।
टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई, लेकिन फिर भी 30 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने सबसे अधिक विकेट झटके।








