सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर आरआईटीईएस (RITES) के तत्वावधान में रेल प्रशासन के सहयोग से एक सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी SD/TATA, SMR/TATA, OC/RPF/TATA, CHI/TATA एवं DYSS (COMML)/TATA उपस्थित रहे।
यह भी पढे : Jharkhand में कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर ब्रेक, नया कानून लागू, छात्रों को मिलेगा सुरक्षित माहौल
अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ऑटो चालकों एवं दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, यातायात संकेतों का सम्मान करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर वाहन चालकों और सवारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु चॉकलेट और गुलाब भी वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं को कम करना रहा।
रेल प्रशासन और आरआईटीईएस के इस संयुक्त प्रयास की वाहन चालकों ने सराहना की और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।










