---Advertisement---

रोटरी क्लब चाईबासा ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल, मानव सेवा का दिया संदेश

By Riya Kumari

Published :

Follow
रोटरी क्लब चाईबासा ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच बांटे फल, मानव सेवा का दिया संदेश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : सामाजिक सेवा के तहत Rotary Club Chaibasa की ओर से स्थानीय Sadar Hospital Chaibasa में भर्ती मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल बांटे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढे : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आठ मार्च तक आठ ट्रेनों को किया रद्द परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटानगर-हटिया

इस अवसर पर अस्पताल के उप सिविल सर्जन Dr Shiv Charan Hansda ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्य हर महीने मरीजों के बीच फल वितरित करते हैं, जो समाज के प्रति उनकी मानवीय संवेदनाओं और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

क्लब के अध्यक्ष Vikas Dodarajka ने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा से अपने सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। भविष्य में भी क्लब ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित करेगा जो सीधे तौर पर समाज और जरूरतमंद लोगों से जुड़े होंगे। वहीं क्लब की सचिव Heena Thakkar ने बताया कि पिछले नौ महीनों से लगातार हर महीने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वर्गीय साँवर प्रसाद दोदराजका की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

फल वितरण कार्यक्रम में क्लब के सदस्य कृष्ण कुमार दोदराजका, दुर्गेश खत्री, दीपक प्रसाद, रितेश मुंदड़ा, शीतल मुंदड़ा के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश कुमार, प्रतीक दोदराजका और अस्पताल के ओम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब की इस पहल से मरीजों और उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। यह कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---