Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आठ मार्च तक आठ ट्रेनों को किया रद्द परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटानगर-हटिया

By Riya Kumari

Published :

Follow
दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आठ मार्च तक आठ ट्रेनों को किया रद्द परिवर्तित मार्ग से चलेगी टाटानगर-हटिया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेल पटरियों की मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए 8 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने और सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा. इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा.

यह भी पढे : होली के बाद घर लौटने वालों के लिए राहत: 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

दक्षिण पूर्व रेलवे ने 8 ट्रेनों को अलग अलग तिथियों में रद्द करने की घोषणा की है, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ किया जाएगा. रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टाटानगर से रवाना होने वाली टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. यह ट्रेन चांडिल, गुंडाविहार और मुरी होते हुए हटिया पहुंचेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है.

 वहीं, 06 और 07 मार्च को आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू ट्रेन, 05 से 08 मार्च तक आद्रा-भागा-आद्रा मेमू ट्रेन नहीं चलेगी. 06 और 08 मार्च को आद्रा-मेदिनीपुर-आद्रा मेमू का परिचालन रद्द रहेगा. 07 मार्च को भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू ट्रेन भी रद्द रहेगी. टाटानगर-आसनसोल मेमू व बराभूम मेमू 06 और 07 मार्च को केवल आद्रा तक ही चलेगी.

बिलासपुर : 13 ट्रेनें रद्द, कई डाइवर्ट

बिलासपुर रेल डिवीजन में विकास के काम को देखते

हुए 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके तहत रायगढ़ से बिलासपुर और बिलासपुर से रायगढ़ की ट्रेनों को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द किया गया है. वहीं, रायपुर से गेवरा रोड रेलवे स्टेशन और गेवरा रोड से रायपुर ट्रेन को भी 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द किया गया है. रायपुर से कोरबा रायपुर, बिलासपुर से गेवरा रोड बिलासपुर, कोरबा ट्रेन और बिलासपुर से गेवरा रोड को 30 मार्च से 11 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है.

टाटानगर होकर गुजरने वाली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नये लुक में आयेगी नजर

जमशेदपुर : टाटानगर होकर गुजरने वाली भुवनेश्वर नयी दिल्ली राजधानी तेजस एक्सप्रेस का रैक बदलने वाला है. पूरी तेजस राजधानी का कालांतर में होने वाले बदलाव के तहत ऐसा किया जा रहा है. इसमें सुविधाएं भी बढ़ेंगी. इसको रेलवे के मंचेस्वर वर्कशॉप में तैयार किया जा रहा है. कुछ रैक और कोच को अभी तैयार कर लिया गया है. सारे कोच को बोल्ड लुक दिया गया है. इसमें TEJAS कोनार्क सन टेंपल का पेंटिंग बनायी गयी है. इस कोच को नये वित्तीय वर्ष से संचालित की जायेगी. को भी बेहतर बनाया गया है. भुवनेश्वर का सामना करना पड़ता था. इसको इसके अंदर का लुक बदला गया है जबकि इसके सारे सीट राजधानी एक्सप्रेस के रखरखाव को लेकर काफी दिक्कतों देखते हुए यह कदम उठाया गया है और नया बदलाव किया गया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator