रोटरी क्लब जमशेदपुर द्वारा नरभेराम स्कूल के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ पर एक सत्र का किया गया आयोजन

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रोटरी क्लब जमशेदपुर द्वारा आज नरभेराम स्कूल के ग्यारहवीं के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ पर एक सत्र का आयोजन किया गया। डॉ प्रीति सैनी, परामर्श दाता और मनोचिकित्सक ने इस सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों के साथ इस सत्र में उन्होंने कई अनुभव साझा किए और उनसे प्रश्न भी पूछे।इस रोचक प्रश्नोत्तरी में अनेक बातें उभर कर सामने आयीं। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मन का भी स्वस्थ रहना ज़रूरी है । तनाव को कम करने के लिए मन को स्वस्थ रखना होगा। आत्मविश्वास हो तभी तनाव का सामना किया जा सकता है।

सुखी जीवन के लिए स्वस्थ तन और मन दोनों  आवश्यक हैं। नकारात्मक विचारों से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है । नरभेराम इंगलिश स्कूल की प्राचार्य परोमिता रॉय चौधरी तथा कमिटी सदस्य  वर्षा गांधी देवेश गांधी की उपस्थिति में मानसिक स्वास्थ्य के कारणों पर भी चर्चा हुई। जीवन संस्था की गुरप्रीत भाटिया के अलावा रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीता अग्रवाल, सचिव अशोक झा , डॉ रीता झा, रोटेरियन मोनिका बर्मन, मधुलिका अनुपमा सहगल,सपना तलवार, राधिका धनधानिया के साथ अन्य गणमान्य लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Sunrise Enclave

नीता अग्रवाल ने नरभेराम स्कूल  का आभार प्रकट किया और  श्री अशोक झा ने गुरप्रीत भाटिया जी को विशेष धन्यवाद  देते हुए छात्रों को  मनोबल ऊँचा बनाए रखने को कहा।ऊर्जावान प्रेरक डॉ प्रीति सैनी ने अपने इस सत्र में एक अमिट छाप छोड़ी। स्वस्थ रहने के लिए  प्रेरित कर संकल्प दिलाया। रोटरी क्लब ऐसे आयोजन के द्वारा समाज में जागरूकता लाने की कोशिश कर रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---