झारखंड स्थापना दिवस पर चाईबासा में “रन फॉर क्लीनलिनेस” का आयोजन, स्वच्छता का दिया संदेश

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Run for Cleanliness organized in Chaibasa on Jharkhand Foundation Day

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / चाईबासा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुख्यालय शहर चाईबासा में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चाईबासा नगर परिषद के तत्वावधान में “Run For Cleanliness” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़े : भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश, अपर उपायुक्त श्री किस्टो कुमार बेसरा, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री बहामन टुटी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गौतम कुमार, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री विकास कुमार शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग, चाईबासा भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री जीत राय मुर्मू, नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती संतोषनी मुर्मू, सार्जेंट मेजर श्री मंशु गोप सहित विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, पुलिस बल के जवान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

“Run For Cleanliness” अभियान की शुरुआत सदर चाईबासा अनुमंडल कार्यालय परिसर से हुई। यहां से स्वच्छता का संदेश देते हुए प्रतिभागियों का समूह घड़ी घर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, दादा-दादी पार्क एवं जैन मंदिर रोड होते हुए गांधी टोला स्थित छठ घाट पहुंचा। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक सहभागिता और जन-जागरूकता का संदेश दिया।

गांधी टोला स्थित छठ घाट पहुंचने के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों एवं अन्य प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छठ घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थानों तथा जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखना केवल नगर परिषद या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी ने आम नागरिकों को भी अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से छठ घाट जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल की साफ-सफाई के माध्यम से पर्व-त्योहारों के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों की देखभाल के महत्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाएं तथा अपने घर, मोहल्ले और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version