March 26, 2025 3:28 pm

भाजपा पूर्वी विधानसभा अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ

साकची पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दिनांक 7 नवंबर 2024 को भाजपा पूर्वी विधानसभा अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुदेव सिंह राजा ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़े : सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव में छठ गीतों पर जमकर झूमे लोग, आयोजन में ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास मुख्यातिथि के रूप में हुए शामिल

उद्घाटन समारोह में मौजूद सभी साकची पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को दिन रात एक कर अपने पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू जी के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से ताकत झोंकनी है और साकची पूर्वी मंडल पूरे विधानसभा में सबसे अव्वल मंडल उभर कर सामने आए।

गुरुदेव सिंह राजा ने कहा कि साकची मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हर चुनाव की तरह ही बेहतरीन रहेगा इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाने का आव्हान किया।

निर्भय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करने में लग जाये क्योंकि बूथ मजबूत रहेगा तो चुनाव में बेहतरीन परिणाम भाजपा पार्टी ला सकती हैं। आज के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, हेमंत साहू, अमित अग्रवाल, बलवंत सिंह, रविन्द्र सिंह रिंकू आदि सदस्यगण उपस्थित थे। मंच का संचालन अंकित मोदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लखि कौर ने दिया।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने