Don't Click This Category

मारुति अर्टिगा को टक्कर देने वाली इस कार की 90% घट गई बिक्री

सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा के कारें जबरदस्त डिमांड में रहती है। पिछले महीने यानी मार्च, 2024 में भी महिंद्रा के कारों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई। एक ओर महिंद्रा स्कॉर्पियो पिछले महीने कुल 15,151 यूनिट बिक्री करके कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई। इस दौरान महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री में सालाना आधार पर 72 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, दूसरी ओर कंपनी की पॉपुलर MPV महिंद्रा मराजो (Mahindra Marazzo) की बिक्री में सालाना आधार पर 90 पर्सेंट की गिरावट आई। बता दें कि पिछले महीने महिंद्रा मराजो की सिर्फ 51 यूनिट बिक्री हुई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मार्च, 2023 में महिंद्रा मराजो ने कुल 490 यूनिट कार की बिक्री की थी। आइए जानते हैं महिंद्रा मराजो के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

इतनी है महिंद्रा मराजो की कीमत – अगर पावरट्रेन की बात करें तो महिंद्रा मराजो में ग्राहकों को 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है जो 120.96bhp की अधिकतम पावर और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। महिंद्रा मराजो अपने ग्राहकों को 18 किलोमीटर से 22 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। महिंद्रा मराजो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.39 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 16.80 लाख रुपये तक जाती है।

कार के केबिन में है ढेर सारे मॉडर्न फीचर्स – दूसरी ओर महिंद्रा मराजो के केबिन में ग्राहकों को 10.6-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल एसी और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, महिंद्रा मराजो में सेफ्टी के लिए कंपनी ने 2-एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर भी दिया है। बता दें कि महिंद्रा मराजो की टक्कर मार्केट में टोयोटा इनोवा और मारुति सुजुकी अर्टिगा से होती है।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

Cyclone Dana : प्रचंड रूप लेगा चक्रवाती तूफान, 100 KM से ऊपर स्पीड, होने वाली है मूसलाधार बारिश

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार…

48 mins ago
  • राजनीति

सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें-निर्मल सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची…

1 hour ago
  • समाचार

भाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए…

1 hour ago
  • समाचार

बन्ना गुप्ता ने स्वयं रांची जाकर लिया पार्टी सिंबल

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के रांची कार्यालय में पूर्व…

2 hours ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू को सिख समाज का मिला आशीर्वाद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

2 hours ago
  • समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

2 hours ago