सोशल संवाद/जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अंत्योदय रियरिंग द रेयर ने अपने अंत्योदय के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सबर बस्ती डेमकाडीह में ग्रामीणों के बीच रोजाना उपयोग होने वाली वस्तुओं का वितरण किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आशुतोष सिन्हा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्र देव प्रसाद, अध्यक्ष झारखंड कुम्हार कल्याण संघ को अंगवस्त्र देकर और संस्था की सदस्या प्रियंका सोनी ने भागवद गीता की एक प्रति देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि इंद्रदेव प्रसाद जी ने अपने उदबोधन में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन्ही बच्चों में से कल कोई विद्वान निकलेगा कोई श्रेष्ठ क्रिकेटर निकलेगा कोई बड़ा फुटबॉलर निकलेगा। संस्था के संस्थापक आशुतोष सिन्हा जी मातृशक्तियों से समाज के मुख्य धारा में आने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्था के सदस्य हरिओम जी ने बच्चों के बीच खेलकूद का भी आयोजन करवाया। संस्था ने अपने एक अनूठे पहल में बच्चों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए पांच वर्षीय बालक युवराज मुंडा से भी ग्रामीणों के बीच सामग्री वितरण करवाया। इस मौके पर प्रियंका जी , शत्रुघ्न जी, सोनू जी,हरिओम जी, इंद्रदेव जी और आशुतोष जी उपस्थित रहें।