बारीडीह में प्रत्येक दिन लाखो का बालू चोरी हो रहा है

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बहरागोड़ा, कंदरबेड़ा, धलभुमगढ़, आदित्यपुर की बात छोड़िए जमशेदपुर के बारीडीह जिला स्कूल मैदान से प्रत्येक दिन लाखो का बालू चोरी हो रहा है सरकार की राजस्व की चोरी की जा रही है. मजेदार बात यह है कि पुलिस की टिओपी कुछ ही दूरी रहने के बावजूद वे आखिर किस दबाव में चुप्पी साधे हुए है . रात भर नदी में नाव या डोंगा लगाकर बालू की ढुलाई बालू माफिया कर रहे है सिदगोड़ा थाना का यह क्षेत्र है.

घनी बस्ती के बीच से बागुनहाटू, बारीडीह बस्ती से बालू चोरी की जा रही है. यह समस्या घनघोर है पूरे राज्य में तस्करी होना अब शिष्टाचार बन चुका है कांग्रेस के एक बड़े नेता का घर सामने है पर वे चुप्पी साधे हुए है आखिर उनकी रहस्मय चुप्पी का राज क्या है?

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

सिदगोड़ा थाना प्रभारी से बात किया पर बातो से लगा की वे लाचार है स्थानीय जनता ने बताया की बागुन नगर टी ओ पी के हवलदार उमेश का इन बालू माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है. एक तरफ जमशेदपुर के कप्तान लॉ एंड आर्डर को चुरुस्त करने में लगे है दूसरे ओर इनके कनीय पदाधिकारी भ्रष्टाचार का बीज बो रहे है. यह सारा खेल राजनेता, स्थानीय बालू, माफियाओं एवम कुछ पुलिस अधिकारियों के गठबंधन का खेल से हो रहा है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---