---Advertisement---

दिवंगत शीतल रजक के परिजनों से मिलीं संध्या सिंह, जताई गहरी शोक संवेदना

By Aditi Pandey

Published :

Follow
शीतल रजक

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: भाजपा युवा मोर्चा उलिडीह मंडल के महामंत्री सह वार्ड संख्या 33 के प्रत्याशी रहे दिवंगत शीतल रजक के आवास पर मानगो नगर चुनाव एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दुःख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें: रेलवे में बंपर बहाली : देश भर के 17 जोन में होगी ALP की बंपर बहाली

श्रीमती सिंह ने कहा कि दिवंगत शीतल रजक भारतीय जनता पार्टी संगठन के एक निष्ठावान, कर्मठ एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित सिपाही थे। वे समाज के एक ऊर्जावान युवा के रूप में भी जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से न केवल परिवार, बल्कि समाज एवं भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति पहुँची है।

उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पार्टी एवं वे स्वयं इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---