Responsive Full Width Slider

Delhi Crime: प्रॉपर्टी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 5 लाख में हुई डील

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Sangam Vihar Murder Case

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : राजधानी दिल्ली के दक्षिणी इलाके संगम विहार से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला ने अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ मिलकर 55 वर्षीय पति मुन्ना लाल की हत्या की साजिश रची। आरोप है कि वारदात के पीछे पति की प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का मकसद था।

यह भी पढ़े : Chambal Wildlife Sanctuary: अवैध रेत खनन पर शिकंजा, 100 से ज्यादा हथियारबंद वनकर्मी होंगे तैनात

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के लिए प्रेमी को कथित तौर पर 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई थी। वारदात की रात उसे 20 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। हत्या के बाद आरोपियों ने घर में सामान बिखेरकर इसे चोरी के दौरान हुई हत्या दिखाने की कोशिश की।

घर में मिला खून से लथपथ शव

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे संगम विहार थाना पुलिस को रतिया मार्ग पर एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और मुन्ना लाल को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की पत्नी मंजू ने पुलिस को घर में चोरी होने की जानकारी दी थी।

CCTV और कॉल डिटेल से खुला राज

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति रात करीब 1:45 बजे घर में दाखिल होता और करीब 3:15 बजे बाहर निकलता दिखाई दिया।

जांच में उसकी पहचान संगम विहार निवासी चमन के रूप में हुई। पुलिस को मंजू और चमन के बीच लगातार संपर्क के सबूत भी मिले। पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली रात चमन ने मंजू को करीब 65 बार कॉल किया था। पूछताछ के दौरान पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

हत्या के बाद चोरी का बनाया फर्जी सीन

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद घर का सामान बिखेर दिया, ताकि वारदात को चोरी के दौरान हुई हत्या का रूप दिया जा सके। जांच आगे बढ़ने पर CCTV फुटेज और कॉल डिटेल ने पुलिस को मामले की दूसरी कड़ी तक पहुंचाया।

पुलिस ने मंजू और चमन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं, चमन के दोस्त किशन पर दोनों की मदद करने का आरोप है और पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है।

नींद में पति पर हमला करने का आरोप

जांच में पुलिस को पता चला कि मंजू और मुन्ना लाल का करीब 22 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। मुन्ना लाल प्रॉपर्टी का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, मंजू की चमन से नजदीकी बढ़ने के बाद दोनों ने मुन्ना लाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोप है कि चमन ने नींद की गोली उपलब्ध कराई, जिसे खाने में मिलाकर मुन्ना लाल को दिया गया।

पुलिस का दावा है कि जब मुन्ना लाल गहरी नींद में थे, तब उन पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटने और करंट लगाने का भी आरोप है। पुलिस ने कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद कर ली है।

बेटे के घर से बाहर होने का उठाया फायदा

पुलिस के मुताबिक, मुन्ना लाल का सबसे छोटा बेटा अक्सर उनके साथ रहता था। घटना के समय वह कांवड़ यात्रा पर गया हुआ था। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपियों ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और हत्या की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट