सोशल संवाद/डेस्क : आज वार्ड संख्या 4, अलीपुर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में मेरे साथ स्थानीय निगम पार्षद एवं ग्रामीण समिति दिल्ली के चेयरमैन योगेश राणा, नरेला ज़ोन के डीसी राघवेंद्र मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरू परचा, महामंत्री विश्वास राणा, आरडब्ल्यूए के सदस्य, ग्रामवासी, स्थानीय निवासी तथा नरेला ज़ोन के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढे : चम्पाई सोरेन ने राजनगर में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, जनसुविधाओं, स्ट्रीट लाइटों एवं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा एक कम्पेक्टर की आवश्यकता रखी गई, क्योंकि पूरे वार्ड में एक भी कम्पेक्टर उपलब्ध नहीं है। साथ ही डिस्पेंसरी एवं पीएचसी का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। जहां-जहां लाइटें खराब पाई गईं, उन्हें शीघ्र ठीक कराने तथा आवश्यक स्थानों पर नए लाइट पॉइंट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

हमारा एक ही उद्देश्य और संकल्प है स्वच्छ, सुंदर और विकसित दिल्ली का निर्माण। मुख्यमंत्री Rekha Gupta के मार्गदर्शन में पूरे दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। दिल्ली में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न संसाधनों और व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।









