---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिलेः सरयू राय

By Riya Kumari

Published :

Follow
सफाईकर्मियों को मानक के अनुसार वेतन मिलेःसरयू राय

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सफाईकर्मियों को राज्य सरकार द्वारा तय वेतन न देने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि सफाईकर्मियों को इस बात की जानकारी नहीं कि उनका पीएफ कितना कटता है। उन्होंने सभी मजदूरों को ईएसआई का लाभ देने के संबंध में भी बात की। वह बुधवार को सोनारी के कुंज नगर में अपने प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा के साथ भ्रमण पर निकले थे।

यह भी पढे : LPG Price Cut: 1 जुलाई से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

सरयू राय ने बताया कि कुंज नगर, सोनारी में 50 सफाईकर्मियों के स्थान पर मात्र 32 सफाईकर्मी ही उपस्थित थे। इससे इलाके की साफ-सफाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है। वहां मौजूद सफाईकर्मियों ने सरयू राय से पूरा वेतन न मिलने की शिकायत की।

सरयू राय ने बताया कि झारखंड सरकार के 1 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अनस्किल्ड मजदूरों को 491 रुपये प्रतिदिन मिलना चाहिए। इसमें से ही पीएफ और ईएसआई कटना है। सफाईकर्मियों ने राय को बताया कि उनके वेतन से कितना पैसा पीएफ और ईएसआई में कटता है, उन्हें पता ही नहीं। इस पर राय ने जेएनएसी के अफसर को फोन कर कहा कि वह बताएं कि पीएफ कितना कटता है और ईएसआई कितना। राय ने यह भी कहा कि जो ईएसआई स्कीम में अब तक नहीं आ सके हैं, उन्हें इसमें शामिल कर लिया जाए।

सरयू राय ने कहा कि जेएनएसी को सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस करना चाहिए। बीते 10 सालों से यह लगातार देखा जा रहा है कि एक ही व्यवस्था है और वह भी सुधर नहीं रही है। इसे दुरुस्त करना होगा। सफाईकर्मियों की संख्या बढ़ानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में जेएनएसी से रिपोर्ट मांगी है।

राय ने कहा कि वह शीघ्र ही कदमा और मानगो भी जाएंगे। वह मानगो नगर निगम से सफाईकर्मियों की कुल संख्या, ठेकेदारों की कुल संख्या आदि की मांग करेंगे। वह मानगो में भी चेक करेंगे कि वहां सफाईकर्मी समय से आते हैं या नहीं और सफाई की क्या स्थिति है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीते कई वर्षों से एक ही चीज हम लोग देखते आ रहे हैं और कुछ भी ठीक नहीं हो रहा है। इसलिए सफाई को लेकर एक सिस्टम बनाने की जरूरत है। इस भ्रमण में रवि ठाकुर, रणजीत प्रसाद समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट