---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय का हस्तक्षेप, नगर आयुक्त ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

By Riya Kumari

Published :

Follow
कदमा के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए सरयू राय का हस्तक्षेप, नगर आयुक्त ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) के अंतर्गत कदमा क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पहल की है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर बिष्टुपुर स्थित विधायक आवास पहुंचा और उन्हें ठेकेदार द्वारा निर्धारित मानदेय से कम भुगतान किए जाने की शिकायत से अवगत कराया।

यह भी पढे : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने पर बंगाल सरकार को नोटिस

कर्मचारियों ने बताया कि उनसे नियमित रूप से पूरा कार्य कराया जाता है, लेकिन भुगतान तय मानदेय के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक सरयू राय ने तत्काल जमशेदपुर अक्षेस के नगर आयुक्त से फोन पर बातचीत की। उन्होंने नगर आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सभी सफाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय का पूर्ण भुगतान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

नगर आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी संवेदक (ठेकेदार) द्वारा निर्धारित राशि से कम भुगतान किया जा रहा है, तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित एजेंसी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी पात्र सफाई कर्मचारियों को पूरा मानदेय दिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और समस्या के त्वरित समाधान के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा, जदयू युवा मोर्चा के अध्यक्ष नीरज सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता और सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version