March 26, 2025 4:08 pm

सौरभ भारद्वाज भ्रम फैलाने की मशीन हैं, दिल्ली में निषेधाज्ञा बहुत छोटे से नई दिल्ली एवं मध्य दिल्ली क्षेत्रों में लगाई थी और वो भी केवल 5 दिन के लिए  -वीरेन्द्र सचदेवा

सौरभ भारद्वाज भ्रम फैलाने की मशीन हैं

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा संवेदनशील धार्मिक विषय में झूठ एवं भ्रम फैलाने की कड़ी निंदा की है और कहा है की कभी कभी लगता है की भारद्वाज को ना अपने पद का सम्मान है ना ही लोगों की भावनाओं का।

यह भी पढ़े : भाजपा को बस मार्शलों से कितनी नफ़रत है, अब यह जगजाहिर हो गया है – सौरभ भारद्वाज

दिल्ली वाले भलीं भांति जानते हैं की राजनीतिक एवं प्रशासनिक कारणों से नई दिल्ली पुलिस जिले एवं मध्य दिल्ली पुलिस जिले के कुछ भाग में साल में 10 महीने पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर निषेधाज्ञा लगी रहती है। ऐसी ही निषेधाज्ञा दिल्ली पुलिस ने महात्मा गांधी की जयंती एवं कुछ अन्य अवसरों पर घोषित प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए 5/6 दिन के लिए नई दिल्ली एवं मध्य दिल्ली जिला के कुछ भाग में निषेधाज्ञा 5 अक्टूबर तक के लिए लगाई थी पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐसा भ्रम फैला दिया मानो पूरी दिल्ली में निषेधाज्ञा लगा कर रामलीला आदि पर भी रोक लगाई जि रही है।

सचदेवा ने कहा है की दिल्ली पुलिस ने किसी भी रामलीला या मंदिर में लोगों के एकत्र होने पर कोई प्रतिबंध नही लगाया था, केवल कुछ महत्वपूर्ण सड़कों एवं राजघाट जैसे स्थल पर निषेधाज्ञा लगाई गई थी। दिल्ली में आज छोटी बड़ी लगभग 1000 रामलीला अथवा दशहरा पूजन पंडित लग गये हैं लाखों लोग वहाँ पहुंचे भी है और पुरानी दिल्ली की प्राचीन रामलीला की सवारी भी निकली है।

साफ दिख रहा सौरभ भारद्वाज एक मंत्री होते हुऐ भी गत दो तीन दिन से दिल्ली का धार्मिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते है और दिल्ली भाजपा ही नही दिल्ली की सैकड़ों रामलीला कमेटियां भी भारद्वाज की ओछी राजनीति की निंदा करती हैं।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने