नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में धनबाद की सायंतनी मुस्तफी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर

By Riya Kumari

Published :

Follow
नितेश तिवारी की 'रामायण' में धनबाद की सायंतनी मुस्तफी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के धनबाद की बेटी सायंतनी मुस्तफी ने बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा और मेहनत से खास पहचान बनाई है। धनबाद के मुनीडीह की रहने वाली सायंतनी अब निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ से जुड़कर सुर्खियों में हैं। इस मेगा बजट फिल्म में उन्होंने सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है। उनकी इस उपलब्धि से धनबाद और पूरे कोयलांचल में खुशी का माहौल है।

यह भी पढे : Ramayana Part 1 Review: रणबीर कपूर के राम और यश के रावण को मिली तारीफ, जानें दर्शकों का रिएक्शन

‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्म का बनीं हिस्सा

निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में शामिल है। इस बड़े फिल्म प्रोजेक्ट में सायंतनी मुस्तफी का सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़ना उनके करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

‘सैम बहादुर’ और ‘जुबली’ में भी कर चुकी हैं काम

सायंतनी मुस्तफी इससे पहले भी कई चर्चित फिल्म और वेब सीरीज प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं। वह अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ और अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘जुबली’ के सभी 10 एपिसोड में सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा चुकी हैं।

इसके अलावा वर्ष 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में उन्होंने एडिशनल सेकंड असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। वह ‘द पीजेंट प्रोजेक्ट’ से भी जुड़ी रही हैं।

दिल्ली और पुणे से हासिल की उच्च शिक्षा

सायंतनी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह से दसवीं तक पूरी की। इसके बाद कार्मेल स्कूल, धनबाद से 12वीं की पढ़ाई की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन से पत्रकारिता में स्नातक किया। इसके बाद पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन से मास कम्युनिकेशन (ऑडियो-विजुअल) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ कर चुकी हैं काम

सायंतनी इंडिया टेक वन प्रोडक्शंस, धर्मा प्रोडक्शंस, RSVP और आंदोलन फिल्म्स जैसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर चुकी हैं। उन्हें स्क्रिप्ट ब्रेकडाउन, रिसर्च, कास्टिंग और पोस्ट प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों का भी अनुभव है।

सायंतनी के पिता अरिंदम मुस्तफी बीसीसीएल के बस्ताकोला एरिया में जनरल मैनेजर हैं, जबकि उनकी मां द्युति मुस्तफी महिला समिति से जुड़कर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

मुनीडीह से निकलकर बॉलीवुड की बड़ी फिल्म परियोजना तक पहुंचने वाली सायंतनी मुस्तफी की यह उपलब्धि झारखंड के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version