Dr Abhishek Child Care

रामभक्त हनुमान रुपसज्जा प्रतियोगिता में एस.डी.एस.एम. स्कूल फाॅर एक्सीलेंस के देवांश बोहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/ तुलसी भवन द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत पिछले दिनों 30 जुलाई को कक्षा 1 से 6 तक के छात्रों लिये दो वर्गो में हुए रामभक्त हनुमान रुपसज्जा  प्रतियोगिता,  जिसमें नगर के 28 विद्यालयों के कुल 208 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।

कार्यक्रम का आरंभ संस्थान के न्यासी सर्वश्री अरुण कुमार तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका एवं उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पहले संस्थान के मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने उपस्थित लोगो का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का जानकारी दी।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिखा अखौरी, दिव्येन्दु त्रिपाठी, पुनम महानंद, माधवी उपाध्याय, शिप्रा सैनी मौर्या, यमुना तिवारी व्यथित,  रीना सिन्हा, उपासना सिन्हा एवं नीलिमा पाण्डेय रहे। जबकि प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान करने वालों में सर्वश्री ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र, सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० अजय कुमार ओझा ,  कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डाॅ. वीणा पाण्डेय भारती, अरुणा भूषण शास्त्री, शकुंतला शर्मा, संजय पाठक ‘स्नेही’ , बसंत जमशेदपुरी, लक्ष्मी सिंह , निर्मला राव,  नीता सागर चौधरी तथा जितेश तिवारी प्रमुख रहे। मौके पर बडी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator