Dr Abhishek Child Care

नई सरकार के सौवें दिन दीदियों को दूसरी किस्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
नई सरकार के सौवें दिन दीदियों को दूसरी किस्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राज्य में नई एनडीए सरकार का 100वां दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री रोजगार योजना में छूटी हुई जीविका दीदियों को पहली और बेहतर रोजगार कर रही महिला उद्यमियों को दूसरी किस्त की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यह घोषणा रविवार को मुजफ्फरपुर के एमआईटी मैदान में आयोजित सभा में की। इसी माह सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस योजना में राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को पहली किस्त के रूप में दस-दस हजार रुपये दिये जा चुके हैं।

यह भी पढे : पश्चिमी सिंहभूम में आयुष विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के जीवन में ला रही सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री ने इसके पहले मुजफ्फरपुर में 1047.09 करोड़ की 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उक्त योजनाओं में 375.04 करोड़ मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास की 669 योजनाएं, 233.77 करोड़ की स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज की तीन योजनाएं और 213.25 करोड़ रुपए की मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। बिहार की आर्थिक उन्नति में महिलाओं की हिस्सेदारी काफी बढ़ी है। कोई भी पात्र गरीब सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार और साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सहयोग शिविर के माध्यम से अब तक लगभग पांच लाख आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। वैसे आवेदक जिनकी समस्याओं का समाधान सहयोग शिविर के माध्यम से हुआ है, लेकिन वे असंतुष्ट हैं उनकी समस्याओं का समाधान पटना में महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री के स्तर पर किया जायेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---