आत्मनिर्भर और उत्साहवर्धक बजट – काली शर्मा

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने गुरूवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्धारा वित्तीय वर्ष 2024-25 का संसद में पेश किये गये अंतरिम बजट को आत्मनिर्भर और उत्साहवर्धक बताया। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ क्रमशः युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा।

यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। उन्होंने कहा कि सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के साथ आने वाले दिनों में जब हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं ऐसे में यह बजट उसके लिए एक प्रारंभिक प्रयास है। काली शर्मा ने कहा कि यह बजट पिछले 10 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था के गुणात्मक और मात्रात्मक परिवर्तन का एक उत्कृष्ट सारांश है।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---