सोशल संवाद / जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा रविवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन सभागार में संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबडेकर जयंती के अवसर पर सम्मान अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परेश मुखी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी अभय सिंह मुख्यरूप से शामिल हुए।

यह भी पढे : झारखंड में जल्द होगी 666 विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली
इस दौरान मोर्चा के जिला महामंत्री पी के करवा ने सभा में उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाया कि देश की एकता, धर्मनिरपेक्ष, सामाजिक विकास व लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पण भाव से हम सभी काम करते रहेंगे। स्वागत संबोधन में मोर्चा जिलाध्यक्ष परेश मुखी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। इस नारे से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश समाज के नव निर्माण में हम सभी को योगदान देने की आवश्यकता है। इससे पहले, उपस्थितजनों ने डॉ भीमराव अंबेडकर एवं पार्टी के पितृपुरुष के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता के रूप में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पहले की सरकारों ने दलितों को सिर्फ वोट बैंक मानकर उनका राजनीतिक इस्तेमाल किया परंतु भाजपा सरकार में दलितों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक उत्थान के लिए सैकड़ों योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही सोच है जो आज बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।
कोड़ा ने कहा कि कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश से भेदभाव और असमानता को दूर किया एवं सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 11 वर्षों में हुए हैं। कहा कि बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है। हमें बाबा साहेब के द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है और समाज में एकता बनाए रखने व दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है।
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उन्होंने भारतीय संविधान में निम्न वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ ऊंच-नीच को जड़ से खत्म किया। बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान है। बाबा साहेब के दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए किये गए प्रयास के कारण आज यह वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाया है।
भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया। संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल बाबा साहेब का राजनीतिक इस्तेमाल करती रही लेकिन भाजपा ने हमेशा उनके सिद्धांतो पर अमल किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के सभी नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर देने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें जिससे इनका समुचित लाभ जन-जन तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सही मायने में सम्मान देकर 2014 के बाद बाबा साहेब से संबंधित स्थान को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया। जिसमें उनकी जन्मभूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, महापरिनिर्वाण भूमि, चैत्यभूमि है, इसके आलावा उनसे संबंधित दिवसों का भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब की लगातार उपेक्षा कर सिर्फ गांधी परिवार की ही चाटुकारिता की। इस दौरान मंच संचालन मोर्चा के जिला मंत्री सतीश मुखी एवं मोर्चा महामंत्री शंभू राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजीव सिंह, जितेंद्र राय, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया, आईटी सेल संयोजक बिनोद सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, अमित सिंह, प्रदेश प्रवक्ता नवल पासवान, अमरेंद्र पासवान, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, युवराज सिंह, मोर्चा महामंत्री पी.के. करवा, शंभू राम, उपाध्यक्ष अजय रजक, दिलीप पासवान, मंत्री सतीश मुखी, धीरज मुखी, मंडल अध्यक्ष दीपक करवा, परेश कालिंदी, राजा राम, संजय पासवान, विश्वनाथ करवा, अशोक कुमार, बबलू मुखी, सुदर्शन रजक, हीरा लाल रजक सहित मुखी समाज से जोनी मुखी, जगरनाथ बेहरा, मुजीम मुखी, मनोज मुखी, सुरेश मुखी, नितिन मुखी, संदीप मुखी, प्रवीण मुखी, बंटी कालिंदी, रवि भुइंया, बिट्टू चेतन, विश्वनाथ कालिंदी, लक्ष्मण मुखी, गीता मुखी, पुष्पा मुखी, रीना मुखी, पदमा मुखी, शिवानी मुखी, भवानी मुखी, रेणुका कालिंदी एवं कौशल्या मुखी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।









