Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

‘एक देश, एक चुनाव’ पर संगोष्ठी तुलसी भवन में, रघुवर दास बतौर मुख्यातिथि होंगे शामिल, सांसद विद्युत महतो की अगुवाई में होगा आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
Seminar on 'One country, one election' will be held in Tulsi Bhawan,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में शनिवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस संगोष्ठी की शुरुआत संध्या 4:30 बजे से होगी। संगोष्ठी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शुक्रवार को सांसद विद्युत वरण महतो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस आशय की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े : श्रावणी मेला इस बार होगा और भव्य, सीएम हेमंत सोरेन ने अफसरों को दिए खास निर्देश

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सांसद विद्युत महतो ने बताया कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा पर व्यापक विचार-विमर्श करना और इसके महत्व, चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यापक चर्चा करना है। इस आयोजन में शामिल होने हेतु शहर के सभी सामाजिक संगठन, गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ), अधिवक्ता संघ, विभिन्न व्यवसायी संघ और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। संगोष्ठी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं, संगोष्ठी के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण सक्रिय रूप से लगे हैं।

सांसद विद्युत महतो ने शहर के सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों से इस संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ समय और संसाधनों की बचत करने के साथ देश की शासन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस संगोष्ठी के माध्यम से लोगों के नजरिए को समझने और समाज के सभी वर्गों के विचारों को एक मंच पर लाने का प्रयास होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator