सोशल संवाद/डेस्क : बदायूं के कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 76 पदों भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भरें और दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ डाक से 10 अक्तूबर 2026 तक भेज दें।
यह भी पढ़े : एमजीएम अस्पताल में चार मिनी वेंटिलेटर से बचेगी जान
- पीजीटी, कुल पद : 05
- योग्यता : पदानुसार संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
- वेतनमान : 22,000 रुपये।
- ये अन्य 15 पद भी जाएंगे : लैब असिस्टेंट, कार्यालय अधीक्षक
- योग्यता : 10वीं/12वीं पास हो। लैब
टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा हो। या कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा/डिग्री हो। हिंदी में 25 शब्द और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति हो।
- वेतनमान : 7,147 से 12,430 रुपये।
- पूर्ण/अंश कालिक शिक्षिका, पद : 20
- योग्यता : संबंधित विषय में स्नातक हो।
- बीएड और टीईटी परीक्षा पास हो।
नोट : अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।
- वेतनमान : 12,790 से 25,410 रुपये।
- अन्य 36 पद : लेखाकार, केयरटेकर, रसोईया, चपरासी, चौकीदार।
- योग्यता : आठवीं पास हो। लेखाकार
पद के लिए वाणिज्य में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ बीएड पास हो।
- वेतन : 6,433 से 14,357 रुपये।
- आयु सीमा : 45 वर्ष से कम हो।
- चयन प्रक्रिया : मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा। रसोइया, चपरासी, चौकीदार के पदों पर साक्षात्कार होगा।
- आवेदन शुल्क : निशुल्क। अपना पता लिखे हुए दो लिफाफे भेजने होंगे, जिस पर 45 रुपये के डाक टिकट लगे हों।
- वेबसाइट : https://budaun.nic.in/
इस पते पर भेजें आवेदन : कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूं, निकट पुलिस लाईन चौराहा- 243601











