Advertisement 2

एमजीएम अस्पताल में चार मिनी वेंटिलेटर से बचेगी जान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Four mini-ventilators to save lives at MGM Hospital
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की आईसीयू में मरीजों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। मरीजों के लिए चार मिनी वेंटिलेटर (पीएम केयर) लगाया गया है और इसका उपयोग भी किया जा रहा है। अस्पताल की आईसीयू में वेंटिलेटर – की सुविधा वर्षों से नहीं मिल रही है। पुराने अस्पताल में भी यह सुविधा नहीं थी। सिर्फ शिशु रोग विभाग में दो और सर्जरी विभाग में यह सुविधा है।

यह भी पढ़े : टाटा से खड़गपुर व पुरुलिया की ट्रेनें तीन दिन रहेंगी रद्द

यह आईसीयू में नहीं रहने से मरीजों को रेफर करना ही विकल्प था। लेकिन कोरोना के समय अस्पताल में प्रधानमंत्री केयर योजना से करीब 25 मिनी वेंटिलेटर आए थे। ये मशीनें खराब हो गई थीं। इसमें से कुछ को ठीक कराकर आईसीयू में चार वेंटिलेटर लगाए गए हैं और ये मरीजों को लगाना शुरू कर दिया गया है।

वैसे मरीज, जिन्हें शुरुआती स्तर पर वेंटिलेटर की जरूरत हो, उन्हें इस मशीन को लगाया जा सकता है और रेफर होने से मरीज बच जाएगा और यहां इलाज हो सकेगा। हालांकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मरीज को एडवांस वेंटिलेटर की सुविधा की जरूरत होती है लेकिन वह वेंटिलेटर यहां नहीं है। ऐसे में मरीज को रेफर करना ही विकल्प होता है।

जो मरीज नहीं जा सकते, उन्हें मिलेगी राहतः
वैसे मरीज, जो रांची नहीं जाना चाहते हैं या आर्थिक या पारिवारिक स्थिति ऐसी नहीं होती है कि वे रांची जा सकें। ऐसे मरीजों को प्रारंभिक रूप से इस वेंटिलेटर का लाभ मिल सकता है। वैसे मरीज जो काफी गंभीर हों, उनके तत्कालिक राहत के लिए यह वेंटिलेटर काम कर सकता है, जबतक कि वे अच्छे वेंटिलेटर वाले अस्पताल जाने की व्यवस्था न कर लें। हालांकि ट्रेंड स्टाफ की अभी किल्लत है, जिससे परेशानी हो रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version