सोशल संवाद / डेस्क : पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसांवां महोदया के निर्देशन में चलाए जा रहे Project ‘Device’ के अंतर्गत नीमडीह थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। दिनांक 06 मई 2026 को थाना क्षेत्र में गुम हुए कुल 05 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोनों का विधिवत सत्यापन करने के पश्चात उन्हें उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया।

इस अभियान के माध्यम से पुलिस न केवल गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है, बल्कि आम नागरिकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय कदम बताया है। Project ‘Device’ के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल सके।









