---Advertisement---

सेवा पखवाड़ा हेतु जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Service Fortnight Jamshedpur

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/Service Fortnight Jamshedpur: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य “सेवा पखवाड़ा” के सफल आयोजन की रूपरेखा तय करना रहा।

यह भी पढ़ें: RTI कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय सेमिनार बैठक, पारदर्शिता और मानवाधिकार पर चर्चा

Service Fortnight Jamshedpur: भाजयुमो की बैठक में जुटे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा, प्रदेश पॉलिसी एंड रिसर्च सह रामगढ़ जिला प्रभारी श्री तन्मय झा, भाजपा जिला कार्यालय सह मंत्री श्री सुबोध झा, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री श्री प्रदीप मुखर्जी, पोटका जिला परिषद सदस्य श्री सूरज मंडल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य सह संयोजक श्री चिंटू सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य श्री मुकेश सिंह, श्री बीरेन महतो, श्री प्रवीण सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष श्री सुशील पांडे, गोड़ाबंदा मंडल अध्यक्ष श्री संजय गोराई , जुगसलाई मंडल अध्यक्ष श्री विकास सिंह, बर्मामाईस मंडल अध्यक्ष रविजेंत सिंह नीरज मिश्रा तथा कार्यकर्ता विवेक सिंह, वीरेंद्र वीरेन, श्याम तिवारी, राज सिंह, विकास यादव, धीरज सिंह, राजेश शर्मा सहित अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17 सितम्बर 2025 को “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत बिस्टुपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजयुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version