बिजली तार की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत, तीन महिलाएं झुलसी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक गांव में बुधवार देर रात लगभग एक बजे बिजली का तार टूटकर गिर गया जिससे सात मवेशीयों की मौत हो गई.जबकि इसकी चपेट में आने से तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.जिनका इलाज गावां सीएचसी में चल रहा है.घटना के संबंध मे बताया गया कि तार महेंद्र यादव व अर्जुन यादव के घर के दरवाजे के ऊपर से गया हुआ है. तार काफी जर्जर था.बुधवार की देर रात अचानक बिजली का तार टूट कर गिर गया. जिससे मौके पर ही सात मवेशी की मौत हो गई.मवेशियों द्वारा जोर-जोर से आवाज करने पर महिलायें दौड़ कर बाहर आई वो तार की चपेट में आ गई.जिसमें तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय मुखिया मेराज उद्दीन को सूचना दिया.घायल महिलाओ को गावां सीएचसी भेजा गया.

घटना के संबंध में बताया गया कि फुलवा देवी पति महेंद्र यादव, मन्नो देवी पति अर्जुन प्रसाद यादव व रविता देवी पिता अर्जुन यादव गंभीर रूप से घायल है. साथ ही घटना मे महेंद्र यादव के दो बैल व दो बछड़ा व अर्जुन यादव के दो गाय व एक बछड़ा की मौत हो गई. नगवां मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा कि पूर्व में बिजली विभाग को लिखित आवेदन देकर जर्जर तार को बदलने का मांग किये थे, लेकिन विभाग की और से कोई पहल नहीं किया गया. जिससे आज सात मवेशी की मौत हो गई. जबकि तीन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्होंने विभाग पर इस घटना के लापरवाही का आरोप लगाया.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---