सोशल संवाद / जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर के टाटानगर स्थित कुसूम कमानी ऑडिटोरियम (नरभेराम हंसराज स्कूल) में रविवारसे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। यह धार्मिक आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़े : Jamshedpur News: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का मार्च, 28 सितंबर को आमबागान से निकलेगा जुलूस
आयोजन के तहत परम पूज्य श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा वाचन का दायित्व पूज्य श्री अश्विनी जी महाराज निभाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों ने बताया कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेशों और जीवन मूल्यों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल है जो श्रद्धालु किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकेंगे, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण पूज्य महाराज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज’ पर किया जाएगा।
आयोजन समिति ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।











