सोशल संवाद/डेस्क : बासमती एक्सपोर्ट डवलपमेंट फाउंडेशन (बीईडीएफ) में लैब एनालिस्ट और सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट के सात पद भरे जाएंगे। भर्तियां उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में होंगी। एमटेक/एमएससी डिग्री धारक उम्मीदवार ईमेल से 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : एम्स, बिलासपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर की 26 भर्तियां होंगी
लैब एनालिस्ट (डीएनए लैब),
- पद : 02
योग्यता : पदानुसार एमएससी/एमटेक की डिग्री हो। चार वर्ष का अनुभव होगा।
- सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, पद : 05
- योग्यता : एग्रोनॉमी, सीड टेक्नोलॉजी,
- जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, प्लांट प्रोटेक्शन, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आदि में मास्टर डिग्री हो। चार वर्ष का अनुभव हो।
वेतनमान :
- 70,000 रुपये।
- आयु सीमा:
- 35 वर्ष से कम हो।
- चयन प्रक्रिया : शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा।
- आवेदन शुल्क : किसी वर्ग के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
- वेबसाइट: https://apeda.gov.in/
- ईमेल आईडी : [email protected]










