आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सवम का सातवां दिन, गज वाहन पर सवार नगर भ्रमण को आंध्रा क्लब टिनप्लेट पहुचें बालाजी

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम बिस्टुपुर में चल रहे ब्रह्मोत्सवम के सातवें दिन सुबह पंडित कोंडामचारुलु पंडित केशवचारुलु पंडित शेषाद्रि के द्वारा नित्यकटला पूजा किया गया भगवान बालाजी को मंदिर परिसर में पालकी में घुमाया गया इसके उपरांत दूध दही मधु पंचामृत, फलो के रस केसर युक्त जल, से अभिषेकम किया गया इसके उपरांत शाम को भक्तो को दर्शन देने के लिए गज (हाथी) वाहन पर विराजमान होकर नगरभ्रमण में बिस्टुपुर राम मंदिर से निकल कर जिसको ऑफिस गोलचक्कर से कीनन स्टेडियम, साकची गोलचक्कर होते हुए।

टिनप्लेट आंध्र क्लब पहुँचे बालाजी के वाहन के साथ नादेश्वरम के वाध यंत्रो की आवाज से पूरा परिसर गूंज रहा था टिनप्लेट आंध्रा क्लब में जोरदार अतिशबाजी एवं गोविंदा गोविंदा के जयकारे के साथ स्वागत किया गया। भक्तो ने पुष्प अर्पित कर भगवान बालाजी का दर्शन कर अभिभूत हुए वहाँ से वापस जमशेदपुर के मुख्य सड़क होते हुए वापस बिस्टुपुर राम मंदिर पहुँचे। अंत मे पूजा अर्चना कर सैकड़ों भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया ।कल 6 जून को सुबह 7 बजे से बिस्टुपुर राम मंदिर से भगवान बालाजी का रथ निकलेगी जिसे रस्सी से भक्तो द्वारा खिंचा जायेगा जो पोस्टल पार्क तक जायेगी एवं शाम को वापस भक्तो द्वारा रथ को खींच कर वापस मंदिर लाया जायेगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---